फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और किसान सम्मान निधि के मुद्दे छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लाक मुख्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और किसान सम्मान निधि के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। शिविर में पांच दिव्यांग, 20 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कुल दर्ज 58 शिकायतों में से 35 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम डा. वी षणमुगम की अध्यक्षता में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने डीएम को शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की समस्याओं से अवगत कराया। पोखरी के प्रधान विजय पोखरियाल ने पोखरी में अनुसूचित जाति बस्ती में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत पेयजल योजना स्वीकृत करवाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश राणा ने लंबगांव-कंडियाल गांव-रैका मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
ओनालगांव के यशपाल ने किसान सम्मान निधि न मिलने और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओनालगांव गांव में लंबे समय से गणित शिक्षक न होने की शिकायत की। रौणिया गांव की हरसी देवी ने शौचालय निर्माण के लिए धनराशि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। धीरेंद्र सिंह मेहर ने मांजफ बाजार को प्रतापनगर पंपिंग योजना से जोड़ने तथा प्रतापनगर बाजार से ब्लाक मुख्यालय तक सड़क का डामरीकरण, रेलिंग निर्माण करने की मांग की। भदूरा के राकेश राणा ने प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण करने, खोलगढ़ की प्रधान आरती देवी ने गांव में झूलते विद्युत लाइनों की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें