फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मेले में छात्रों और हांसा नृत्य नाटिका के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Fri, 13 Feb 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


घनसाली (टिहरी)। घनसाली नगर पंचायत की पहल पर घनसाली में संचालित बसंत मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं और हांसा नृत्य नाटिका के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। नगर पंचायत की ओर से छात्रों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बसंत मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभाएं दिखाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का विशेष ध्यान रखने को कहा। कहा कि बच्चों को बचपन में जिस तरह की शिक्षा दी जाती है वह उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि आगामी वर्षों में बसंत मेले को और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। मेले में सरस्वती शिशु मंदिर, सन साइन और हिमालय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जीत बगड़वाल नृत्य नाटिका, गढ़वाली, हिंदी, देश भक्ति और पंजाबी गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी। हांसा नृत्य नाटिका सोसाइटी की इंदू भट्ट, सभासद गोविंद बडोनी, पीयूष मंडरवाल, अंजना मुडेती ने हर्षू मामा, पहाड़ के युवाओं को बहू न मिलने की पीड़ा को नाटक और गीत के माध्यम से उजागर किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने अन्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब गुदगुदाया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट, इंदू डंगवाल, सभासद मोनिका सेमवाल, विनय राणा, अरूण रतूड़ी, विजय राणा, गोविंद बडोनी, मनीषा शाह माैजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें