नई टिहरी के बौराड़ी मतदान सामग्री वितरण की जानकारी लेती जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्
- फोटो : NEW TEHRI
विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक नकाते शिव प्रसाद मदान, नवजोत पाल सिंह रंधावा और जिला निर्वाचन अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट के तृतीय चरण का रेंडमाइजेशन (जांच) किया गया। कहा कि मतदान के दौरान सभी कर्मी सावधानी बरते हैं। आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
रेंडमाइजेशन (जांच) के दौरान विधानसभा क्षेत्र घनसाली, देवप्रयाग और प्रतापनगर के सामान्य प्रेक्षक नकाते शिव प्रसाद मदान, नरेंद्रनगर, टिहरी, धनोल्टी के प्रेक्षक नवजोत पाल सिंह रंधावा ने वरिष्ठ अधिकारियों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वापसी, वाहन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की। कहा कि तृतीय चरण के रेंडमाइजेशन के बाद स्पष्ट हो गया है कि कौन सी पोलिंग पार्टी किस पोलिंग बूथ पर जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों पर चस्पा किए जाने वाले स्टीकर पर विधानसभा क्षेत्र का नाम, वाहन संख्या, पोलिंग पार्टी का नाम, मतदेय स्थल आदि स्पष्ट अंकित होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पालाग्रस्त सड़कों पर चूने का निरंतर छिड़काव करने के निर्देश दिए। इस मौके उप निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ रतूड़ी और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह आदि मौजूद थे।