फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर में लगी आग बुझाते समय पुलिस कर्मी घायल

Sun, 08 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार तड़के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक पुराने फर्नीचर के स्टोर में लगी आग सनबीन नेशनल स्कूल तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस का एक जवान भी झुलस गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह चार बजे एक पुराने फर्नीचर स्टोर में आग लग गई, जिसकी चपेट में पास में ही एक स्कूल भी आ गया। पास में रह रहे हरीश डोभाल ने स्टोर और स्कूल से धुआं आने की सूचना लोगों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझाते समय पुलिस का जवान रविंद्र सिंह स्टोर की दीवार टूटने से आग की लपटों के बीच स्टोर के भीतर गिर गया, जिससे वह काफी झुलस गया। आग से बचने के लिए जवान ने बाहर छलांग लगाई, जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। जिन्हें पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि शनिवार शाम कुछ बच्चों ने स्टोर के पास सांप भगाने के लिए आग लगाई थी, जिससे आग फैल गई होगी। भवन स्वामी यादवेंद्र सिंह और स्कूल के प्रबंधक भान सिंह नेगी ने बताया कि आगजनी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें