विश्व रेडक्रास दिवस पर जिला चिकित्सालय बौराड़ी में सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर ने रक्तदान करनव निर्मित ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया।
सीएमओ ने कहा कि ब्लड मशीन में नहीं बनाया जा सकता, इसलिए जरूरतमंदों के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए। सीएमएस डा. वागीस काला ने कहा कि ब्लड बैंक शुरू होने से एनीमिया के मरीजों को राहत मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक 24 घंटे खुला रहेगा। ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट की है, जहां 35 दिन तक ब्लड रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि तय दिनों तक ब्लड का उपयोग नहीं हो पाता है, तो एक सप्ताह पहले ब्लड की जहां जरूरत होगी वहां भेज दिया जाएगा।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. संजय जैन, डा. अजय कुमार, डा. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डा. ऋतु खेतान, दक्षेश्वर प्रसाद भट्ट, डा. दिलीप सहाय, प्रमुख बेबी असवाल, धन सिंह नेगी, विक्रम कठैत, डा. एके सिंह, रवि सेमवाल, नरेंद्रपाल चौहान, रेखा नौटियाल, देववंती डबराल, आरएस रांगड़, आनंद रावत, प्रियंका सकलानी, तुलसा चौधरी, जेपीएस मखलोगा, पुष्पा, कृष्णा मिस्त्री, मधुलिका भटनागर, प्रसन्न लाल उनियाल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
शिविर में इन्होंने किया सहयोग
एसडीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के डा. मुकेश कुमार पांडेय, जिला चिकित्सालय की डा. ऋतु खेतान, डा. अमित राय, जयवीर रावत, दक्षेश्वर, नरेंद्र पाल, मुकेश रतूड़ी,मुकेश पंवार, जगत सागर बिष्ट, रोशन थपलियाल, यशपाल मिश्रवाण, सुरेंद्र प्रसाद भट्ट, अमित लाल, रेखा, आनंद रावत, प्रियंका, तुलसा, पुष्पा, परामर्शदाता, एचबी नौडियाल, संदीप कुमार पांडेय, भूपेंद्र फर्सवाण, संदीप जोशी, दिगंबर रावत।
शादी की वर्षगांठ पर करते हैं रक्तदान
जिला चिकित्सालय बौराड़ी में कार्यरत बालरोग विशेषज्ञ डा. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी अपने विवाह की वर्षगांठ पर हर वर्ष रक्तदान करते हैं। वह अब तक 15 बार रक्तदान कर चुके हैं।
पति-पत्नी ने किया रक्तदान
राजकीय पॉलीटेक्निक बौराड़ी में कार्यरत शिक्षक सुशील कुमार अपनी पत्नी के साथ सुमन देवी के साथ रक्तदान करने पहुंचे। सुशील ने नवीं बार तो उनकी पत्नी ने तीसर बार रक्तदान किया।
श्रीनगर से पहुंचे रक्तदान करने
अरविंद कुमार चौहान श्रीनगर पॉलीटेक्निक में कार्यरत हैं। उन्हें अमर उजाला के माध्यम से बौराड़ी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगने की सूचना मिली, तो वे श्रीनगर से बौराड़ी रक्तदान करने पहुंचे। वे 10वीं बार रक्तदान कर चुके हैं।
ये लोग कई बार कर चुके रक्तदान
राज्य आंदोलनकारी बृजमोहन जोशी, व्यवसायी प्रवीन बिष्ट छह बार, विक्रम कठैत पांच बार, सब इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह राणा, अनिल सेमल्टी, राकेश पंवार, मनमोहन मखलोगा, राजपाल मियां तीन-तीन बार, सोबन पडियार, गिरीश तिवाड़ी, नीरज चमोली, नितेश चौहान, हर्षमणी, राजदर्शन दो-दो बार रक्तदान कर चुके हैं।
इन्होंने किया रक्तदान
जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, प्रेस क्लब के महासचिव मुकेश रतूड़ी, अनीता रतूड़ी, महेंद्र, संदीप, सोहन चौहान, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मोहन सिंह कुमाईं, रमन सेमवाल, जेपी सेमल्टी, बृजेश कुमार, रविंद्र परमार, सुरेंद्र सिंह, कमल नयन रतूड़ी, अजय सिंह नेगी, रमेश गुसाईं, अनिल भंडारी, प्रदीप सिंह रांगड़, यशपाल सिंह मिश्रवाण और राकेश सिंह पंवार।