फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ओपन महिला रस्साकसी में सेंट एंथोनी पब्लिक बना विजेता

Sat, 06 Dec 2025 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिका की पहल पर आयोजित त्रिवेणी कौथिग में स्कूल के छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शनिवार को राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज में कौथिग के तहत रस्साकसी प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग के अलावा ओपन महिला वर्ग में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार की टीम विजेता और एनटीआईएस पैन्यूला की टीम उपविजेता रही। 35 से आयु वर्ग में सत्यमेव जयेत की टीम अव्वल रही। टेबल टेनिस बालक वर्ग में भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल बौराड़ी के प्रतीक शुक्ला विजेता और सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के कौस्तुभ गुसाईं उपविजेता बने।
बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी की आंचल चमोली ने भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल की नैंसी परमार को 21-18, 21-19 हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेताओं को मेला समिति की ओर से प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में मनोज नेगी, चक्रधर प्रसाद भद्री, भरतराम बडोनी, दर्शन गुसाईं, यशपाल रावत, अरविंद रावत, विनीता नेगी शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें