फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: युवाओं से की संविधान पढ़ने की अपील

Sat, 06 Dec 2025 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण दिवस पर नई टिहरी-नरेंद्रनगर में भाजपा और कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

नई टिहरी/ नरेंद्रनगर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य संगठनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके श्रद्धांजलि दी। साथ ही युवाओं से संविधान पढ़ने की अपील की गई।
नई टिहरी आंबेडकर पार्क में भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर जाखणीधार की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, राम लाल नौटियाल, गबर सिंह, शांति खंडूड़ी, मुकेश रांगड़, असगर अली, तौफीक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को एक सशक्त संविधान दिया है लेकिन वर्तमान सरकार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, विजयपाल रावत, मुशर्रफ अली, संतोष आर्य, नवीन सेमवाल, आशा रावत, संदीप कुमार, रोशन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, ढुंगीधार स्थिति एससी-एसटी छात्रावास में भी महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। इधर, नरेंद्रनगर कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा, नगर अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी, नारायण बालेश, धर्म सिंह चौहान, बिहारी लाल धीमान, अनिल खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें