फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा पुलिस लाइन में एसएसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया

Fri, 13 Nov 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चंबा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने आरटीसी मैस, बैरेक, फार्मेसी और जिम आदि का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने जवानों और प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ मैदान में दौड़ लगाकर उनकी शारीरिक दक्षता का आकलन करते हुए उन्हें अनुशासन और टीम भावना से कार्य करने को कहा।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल की मजबूती अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से सुनिश्चित होती है। टिहरी पुलिस इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस बल की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उसके बाद एसएसपी ने वहां निवासरत पुलिस कर्मियाें के परिवार और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूछ़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें