श्रीदेव सुमन विवि ने महाविद्यालयों को ऑन लाइन संबद्धता देने के लिए वेब पोर्टल तैयार किया है। ट्रायल करने के बाद पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। विवि प्रशासन का कहना है कि संबद्धता के लिए ऑन लाइन प्रक्रिया शुरू होने से कॉलेजों की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा।
श्रीदेव सुमन विवि से 114 निजी कॉलेज और 53 राजकीय महाविद्यालय संबद्ध हैं। अभी तक कॉलेजों को संबद्धता लेने के लिए विवि के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार निजी कॉलेजों की मनमानी की शिकायतें भी आती रही हैं। समस्या से निपटने के लिए कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने नए शिक्षा सत्र से कॉलेजों की संबद्धता के लिए ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाने का फैसला लेने के बाद विवि ने अपना वेब पोर्टल तैयार कर ट्रायल शुरू किया है। उसके बाद जल्द ही पोर्टल से ही संबद्धता देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुलपति ने बताया कि विवि की लिखित अनुमति के बाद ही महाविद्यालय नए छात्रों को प्रवेश दे सकेगा। कोई महाविद्यालय मनमानी से दाखिला देता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की ही होगी।
निजी कालेजों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए इस सत्र से ऑन लाइन संबद्धता के लिए वेब पोर्टल बन गया है। पोर्टल का ट्रायल किया जा रहा है। इसमें कोई कमी पाई जाएगी, तो इसका निराकरण जाएगा।
- डा. पीपी ध्यानी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि।