फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कार के अंदर घुसा सांप वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Wed, 21 Oct 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप-तीन आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह सांप दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। करीब 10 बजे सीढ़ियों पर नजर आया सांप लोगों को देखकर एक कार के अंदर जा घुसा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को कार से बाहर निकाला। वन विभाग के कर्मचारियों के बताया कि सांप धामन प्रजाति का है। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने और झांडियां काटने को कहा। इस मौके पर वन दरोगा अजयपाल पंवार, आजाद पंवार, जयवीर, विनोद, परमानंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



सार्वजनिक रास्तों पर चलाया स्वच्छता अभियान
चंबा (टिहरी)। स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बादशाहीथौल में स्वच्छ स्पर्श समूह ने स्वच्छता अभियान चलाया। शिक्षा विभाग एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शोध छात्र अंशुमान कुशवाह के नेतृत्व में आयोजित अभियान के तहत चौक से हनुमान मंदिर तक सफाई की गई। अभियान के दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वैभव, विशाल, मुकुल, प्रिया, अमन, रोहित, गौरवी, प्रदीप, हर्षिता, प्रिया रावत, साक्षी, रंजना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें