फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थौलधार में छह सड़कें चार-पांच दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से थौलधार ब्लाक में छह ग्रामीण मोटर मार्ग कई दिनों से बंद पड़े हैं। शनिवार को बारिश से कुछ राहत मिलने के बावजूद चंबा-धरासू हाईवे सरोट और नगुण बैरियर के पास सुबह दो घंटे बंद रहा। चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग शुक्रवार को दिनभर बंद रहने के बाद शनिवार को अपराह्न दो बजे खुल पाया, जबकि लोनिवि छतियारा-खवाड़ा मोटर मार्ग को दोपहर बाद तक भी नहीं खोल पाई।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक में मैंडखाल-गैरनगुण पांच दिनों से बंद है, जबकि मैंडखाल-रमोलसारी, सरोट-चापड़ा और रमोलगांव-सैनसारी ग्रामीण मोटर मार्ग चार दिन से बंद है। क्षेत्र में बंगियाल-ज्वारना और घियाकोटी-बिंदालकोटी मोटर मार्ग भी दो दिनों से बंद हैं। क्षेत्र के लोगों ने मार्गों को शीघ्र खोलने की मांग की है। लोनिवि चंबा के एई किशोर कुमार ने कहा कि बारिश रुकने के बाद जेसीबी लगाकर मलबा हटाया जाएगा। क्षेत्र में चंबा-धरासू एनएच शनिवार सुबह सरोट और नगुण में दो घंटे तक बंद रहा, जिससे राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर, घनसाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भारी बोल्डर आने से बंद चमियाला-बूढ़ाकेदार मार्ग पर शनिवार को अपराह्न दो बजे यातायात बहाल हो पाया। ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि छतियारा-खवाड़ा मोटर मार्ग से बोल्डर और मलबा हटाया जा रहा है। उस मार्ग को भी जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें