बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित चल रहे जिले के प्राथमिक विद्यालयों के 17 शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एसपी सेमवाल ने अनुपस्थित शिक्षकों को 20 मई तक अपना स्पष्टीकरण देने और कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।
नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक ऐसा नहीं करने पर शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) सेमवाल ने बताया कि ये शिक्षक विभिन्न स्कूलों के हैं।
कारण बताओ नोटिस प्राथमिक विद्यालय पिपोलाधार की शिक्षिका सरिता पुंडीर, खांड नवीन की चारूलता गुप्ता, गेंवली खास की रजनी नौटियाल, बमणगांव की मंजू रानी, पिपलेथ की निधि घिल्डियाल, समण गांव के जैकेश सिंह,
थाती डागर की रेखा कोठारी, कांडीखाल के उत्तम सिंह नेगी, सौड़ की संतोषी नेगी, घोडपुर के प्रेम सिंह चौहान, हडगी की राजबाला कलूडा, ढुंगीधार की शशिबाला, मणजूली की ममता भट्ट, बनकुंडारी की वंदना तिवारी, चमोल गांव की
अलका चंचल और प्राथमिक विद्यालय खनाना की किरन बहुगुणा को जारी किया गया है। सभी बिना अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित चल रही है।
अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। यदि 20 मई तक ये शिक्षक व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए, तो इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।