टीम के लिए प्रभात ने 61 और कुलदीप ने 42 रनों की शानदार पारी खेली
चंबा (टिहरी)। हेंवल घाटी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से जीआईसी जाजल में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शिव क्लब आगराखाल एवं बसुई क्लब के बीच खेला गया जिसमें शिव क्लब आगराखाल ने एक तरफा मुकाबले में 53 रनों से मैच जीत लिया।
हेंवल घाटी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से शुरू किए गए शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को शिव क्लब और बसुई क्लब के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव क्लब आगराखाल ने निर्धारित 12 ओवरों में प्रभात के शानदार 61 और कुलदीप के 42 रनों रनों की मदद से 157 रन बनाए। शिव क्लब ने एक तरफा मुकाबले में 53 रनों से यह मैच जीत लिया।
दूसरा मुकालबा डायमंड क्लब रामपुर गैंड और रावत इलेवन फकोट के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए गैंड की टीम ने 97 रन बनाए। जबावी पारी में उतरी फकोट की टीम 74 रनों पर आल आउट हो गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबत भंडारी और सदस्य जिला पंचायत शीशपाल सजवाण ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक समिति का यह सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर सुरजीत रौतेला, संदीप पैन्यूली, राजेश उनियाल, पंकज राणा, मोहित रौतेला, राजवीर रौतेला, शिवराज मियां और दीपक रौथाण आदि मौजूद थे।