फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आज बिछेगी 1370 मीटर लंबी सीवर लाइन, 35 दिनों तक बदला रहेगा यातायात

Sun, 04 Jan 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर बाजार में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीवर लाइन बिछाने का कार्य सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सीवर योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र के मुख्य सड़क मार्ग पर 1370 मीटर लंबी सीवर लाइन डाली जानी है। इस कार्य में लगभग 35 दिनों का समय लगना संभावित है। एसडीएम की ओर से कार्यदायी संस्था को कार्य पूरा करने के लिए प्रथम चरण में 5 से 24 जनवरी तक कार्य की अनुमति दी गई है।
सीवर लाइन बिछाने के दौरान मुख्य मार्ग पर खोदाई होने के कारण यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टिहरी से देहरादून, हरिद्वार जाने वाले वाहन गुजाराडा रोड–कुशरेला बैरियर होते हुए या आनंद बाईपास से देहरादून, हरिद्वार की ओर जाएगे। वहीं ऋषिकेश से चंबा, टिहरी व उत्तरकाशी जाने वाले वाहन
विज्ञापन

प्लास्डा बाईपास के रास्ते अपने गंतव्यों को रवाना होगे। कार्य के दौरान नरेंद्रनगर बाजार में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को कार्यस्थल से पहले किसी सुरक्षित और खुली जगह पर पार्क करें। निर्माण क्षेत्र के आसपास या संकरी गलियों में वाहन खड़े न करें। ताकि एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को आवागमन में कोई बाधा न हो।
विज्ञापन

खोदाई वाले स्थानों और बैरिकेड्स के पास बच्चों को न जाने दें। रात के समय वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की गई। थानाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि कार्य से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए नगर पालिका या पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें