फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी के शहादत दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर टिहरी जनक्रांति में उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

शहीद नागेंद्र सकलानी की पुण्य अतिथि पर उनके पैतृक पुजार गांव सकलाना इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शहीद सकलानी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। कहा कि राजशाही के अत्याचार के खिलाफ उनकी सफल लड़ाई को इतिहास हमेशा याद करेगा। कहा कि राजशाही के जमाने लोगों को पढ़ने, अपनी बात रखने की आजादी नहीं थे। ऐसे में सकलाना क्षेत्र के महान क्रांतिकारियों ने टिहरी को आजादी दिलाने का बीड़ा उठाया। इस मौके पर संतोष सकलानी, राकेश सकलानी, शैलेंद्र सकलानी, ओंकार सिंह नकोटी, मनोहर लाल सकलानी, गंभीर सिंह नेगी, विजय सिंह नकोटी, गुणानंद सकलानी, कमलेश सकलानी, राममोहन सकलानी, मनोज सकलानी, मंजू कोठारी, रोशन लाल शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें