फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अवैध शराब तस्करी के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया है मुकदमा
विज्ञापन

नई टिहरी। अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। जिलेभर में की गई कार्रवाई में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 430 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब और 15 लीटर कच्ची शराब जब्त कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस की ओर से प्रत्येक थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कैंपटी पुलिस ने डिमटा मोड पर नेपाली मूल के बेद बहादुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कंडीसौड़ (छाम) पुलिस ने चंद्रलाल को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि कांडीखाल पुलिस ने गश्त के दौरान घंडियाल देवता मंदिर के पास 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी विजय सिंह और नई टिहरी थाना पुलिस ने भागीरथीपुरम में खांडखाला तिराहे पर देवेंद्र कुमार निवासी कोटीकॉलोनी को 36 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान देवप्रयाग थाना पुलिस ने भी 70 पव्वे के साथ बछेलीखाल क्षेत्र के भरपूर गांव निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस ने 78 पाउच शराब के साथ कृष्ण मंडल निवासी ऋषिकेश, हिंडोलाखाल पुलिस ने 49 पव्वे के साथ अभियुक्त रामलाल निवासी हिंडोलाखाल को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब तस्करी के आरोप में उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें