फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून और हरिद्वार परीक्षा केंद्र में पकड़े सात नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की नकल पर नकेल कसने की मुहिम रंग लाती नजर आ रही है। विवि की फ्लाइंग टीम ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण कर हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छह नकलची पकड़े। शुक्रवार को भी एक नकलची नकल करते पकड़ा गया। विवि की सख्त कार्रवाई के चलते अभी तक एक सप्ताह में 21 नकलची पकड़े हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम की पाली में फ्लाइंग टीम ने फोनिक्स कालेज रुड़की में 2 नकलची पकड़े। केंद्र में बीएससी कंप्यूटर साइंस और गणित की परीक्षा चल रही थी। दूसरी टीम ने चमन लाल महाविद्यालय हरिद्वार में भी 2 नकलची पकड़े। इस केंद्र में एमएससी की परीक्षा चल रही थी। सरस्वती कालेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज हरिद्वार में भी 2 नकलची पकड़े गए। इसमें बीएससी आईटी की परीक्षा हो रही थी। शुक्रवार को आईटीएम कालेज देहरादून में सुबह की पाली में एक नकलची पकड़ा गया। उसमें एमकॉम की परीक्षा हो रही थी। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी और परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने बताया कि सभी पकड़े गए नकलचियों को रिस्टीकेट कर दिया गया है। फ्लाइंग टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित परीक्षा केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में 21 नकलची पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें