फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में प्रदर्शनी मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडियम में पालिका की पहल पर बृहस्पतिवार से दस दिवसीय प्रदर्शनी मेला शुरू हो गया। मेले में विभिन्न स्थानीय उत्पादों, हैंडलूम और अन्य सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं ने देव वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ किया। कहा कि पुरानी टिहरी में फरवरी में वसंत पंचमी पर मेले का आयोजन होता था, लेकिन पुरानी टिहरी डूबने के बाद नई टिहरी में सांस्कृतिक शून्यता को तोड़ने की दिशा में प्रदर्शनी मेला भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि बच्चों के लिए मेले में झूले, चरखी जैसे कई मनोरंजक साधन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही घरेलू उत्पादों के भी स्टॉल लगाए हैं। इस मौके पर वार्ड सदस्य सतीश चमोली, मीना भट्ट, अनीता थपलियाल, उर्मिला राणा, साजिदा बेगम, खेमराज रावत, पवन शाह, विश्वजीत नेगी, रूकम नेगी, शिव सिंह सजवाण, सोबन सिहं नेगी, गंभीर सिंह कंडवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें