फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जातियों का सम्मान करती है भाजपा

Fri, 21 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं का धनोल्टी विधानसभा का स्वाभिमान सम्मेलन हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान करती है। कांग्रेस ने एससी के लोगों का उपयोग केवल सत्ता हासिल करने के लिए किया है। जिससे आज तक वह लोग विकास की दौड़ से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने एससी के लोगों का कोई अहित नहीं किया है। पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जिसका परिणाम है कि आज कांग्रेस के लोग एक-एक कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार पांच साल पहले आती तो देश की स्थिति और मजबूत होती। धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ ने कहा कि राज्य सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से जो पैसा आ रहा है, उसको खर्च नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष संजय नेगी और अनुसूचित जाति संगठन के जिलाध्यक्ष चमन लाल शाह ने संगठन को मजबूती पर जोर देते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने को कहा।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अतर सिंह तोमर, जिला संयोजक नारायण सिंह पंवार, प्रमुख बबीता शाह, सोबत सिंह पंवार, रमेश ग्रंथी, ओम प्रकाश जेल्टा, राजेंद्र कोहली, रोशन लाल आर्य, मुलम दास आर्य, विनोद कोहली, पूरण दास और अनिल दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें