फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पंवाली कांठा पहुंची सारा अली खानए ट्रैकिंग कर निहारी खूबसूरती

Mon, 13 Apr 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
घनसाली पंवाली कांठा बुग्याल की ट्रैकिंग के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अल
विज्ञापन
लोगों के साथ समय बिताकर स्थानीय उत्पादों का चखा स्वाद
विज्ञापन


घनसाली (टिहरी)। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खाना ने पंवाली कांठा बुग्याल की रोमांचक ट्रैकिंग कर बर्फबारी और पहाड़ी की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। सारा ने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर वहां के स्थानीय उत्पादों का स्वाद भी चखा।

जानकारी के अनुसार अभिनेत्री सारा अली बीते 10 अप्रैल को अकेली भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू कस्बे पहुंची। जहां से स्काई हाईक कंपनी के ट्रैकर कुलदीप रावत के साथ वह प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पंवाली कांठा के लिए ट्रैकिंग के लिए रवाना हुई। ट्रैकर रावत ने बताया कि घुत्तू से सटे गवाणा से पंवाली कांठा बुग्याल के लिए 18 किलोमीटर पैदल ट्रैक है। पंवाली कांठा की ट्रैकिंग पर जाते हुए सारा ने दोफन में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

11 अप्रैल सुबह वह पंवाली कांठा के लिए रवाना हुई। दिनभर पंवाली कांठा में बर्फबारी और सुंदर वादियों का दीदार किया । देर शाम को वह रात्रि विश्राम के दोफन आ गई। रावत ने बताया कि इस दौरान सारा ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ समय बिताया और पहाड़ी व्यंजन लाल चावल, मंडुवे की रोटी, लेंगड़े की सब्जी का स्वाद भी लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ फोटो भी शूट किए। ट्रैकर्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए पंवाली कांठा बहुत सुंदर जगह है, यहां आकर उन्हें बहुत सुकुन मिला है। कहा कि जब भी उन्हें समय मिलेगा वह जरूर पंवाली कांठा आएंगी।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि अभिनेत्री सारा के पंवाली कांठा ट्रैकिंग करने से पंवाली को नई पहचान मिलेगी। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने साथ स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बताया पंवाली कांठा ट्रैकिंग के दौरान रास्ते में कई भी होटल और रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं है। पर्यटकों को ठहरने और खाने के लिए स्थानीय लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस मौके पर केदार बत्र्वाल, अर्जुन रावत, साकेत, जगवीर दीपक कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें