फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैणमंदार मोटर मार्ग 20 दिनों से बंद

Tue, 30 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण आए मलबे से 20 दिन पूर्व बंद हुए सैणमंदार मोटर मार्ग के नहीं खुलने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। जल्द मार्ग नहीं खुलने पर क्षेत्र में राशन का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन


जाखणीधार ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ने वाला सैणमंदार मोटर मार्ग पांच किमी 10-11 जुलाई को हुई भारी बारिश से आए मलबे से बंद हो गया था, जिससे मोल्ठा, गहड़, ढुंग, बड़ोनगांव, सेमा, भटवाड़ा, मंदार, स्यूरी आदि गांव का संपर्क कट है।

ग्रामीण वर्षों से खस्ताहाल बने हल्का वाहन मोटर मार्ग देवली-ढुंग से आवागमन को मजबूर हैं। मार्ग पर बड़े वाहन नहीं चलने से छोटे वाहनों में ग्रामीण क्षमता से अधिक बैठकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


हालांकि लोनिवि विश्व बैंक ने 29 अगस्त को मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है, बावजूद मार्ग के ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों के आवागमन के लिए अभी खुलना संभव नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला रतूड़ी, लक्ष्मी नाथ, ओमप्रकाश भुजवाण ने कहा कि मार्ग बंद होने से ग्रामीण जानजोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

मार्ग को छोटे वाहनों को खुलने में सफलता मिल गई है। विभागीय अधिकारी लगातार साइट पर जुटे हैं, लेकिन मार्ग के अधिक क्षतिग्रस्त होने और बारिश के कारण दिक्कत आ रही है। जल्द ही बड़े वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

-जगमोहन चौहान, ईई लोनिवि विश्व बैंक नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें