फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नगर क्षेत्र में सड़कों पर बिखरी पड़ी है रोड़ी-बजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। इससे यातायात भी खासा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में कई जगहों पर रोड़ी, रेत और पत्थर पड़े होने से लोगों को परेशानी हो रही है। श्रीदेव सुमन चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर ही एक महीने से रोड़ी और रेत पड़ी है। स्थानीय निवासी हेम सिंह कैंतुरा, खुशाल सिंह रावत और राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेत के कारण वहां पर हर रोज जाम लग जाता है। ठेकेदार से रोड़ी-बजरी हटाने के लिए कई बार कहा जा चुका है, लेकिन वह सड़क पर बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री हटाने को तैयार नहीं है। अधिशासी अधिकारी प्रीतम सिंह नेगी ने कहा कि सामग्री हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। बावजूद उसने बजरी जल्द नहीं उठाई तो उसे जब्त कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें