पांच दिन पूर्व राजस्व पुलिस चौकी से फरार बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्व पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है। डीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस की एक टीम बुधवार को ऋषिकेश और हरिद्वार रवाना हो गई है। मदद के लिए अब होमगार्डों को भी तैनाती कर दिया गया है।
राजस्व पुलिस चौकी भल्डियाणा में 12 नंवबर को एक महिला ने ग्राम अलेरू निवासी ओम प्रकाश डबराल के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस चौकी कमांद से 13 नवंबर को बलात्कार का आरोपी ग्राम अलेरू निवासी ओम प्रकाश डबराल फरार हो गया है।
पांच दिन बाद भी राजस्व पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी करने में नाकाम साबित हो रही है।