फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सेवानिवृत्त संगठन ने गोल्डन कार्ड सुविधा पृथक करने पर जताया आक्रोश

Wed, 15 Apr 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोषाधिकारी को सौंपे ज्ञापन गोल्डन कार्ड सुविधा बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन


नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर तहसील सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन से जुड़े लोगों ने बिना सहमति के गोल्डन कार्ड सुविधा से पृथक करने पर कोषागार परिसर में धरना देकर आक्रोश जताया। उन्होंने कोषाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र गोल्डन कार्ड सुविधा बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान और महासचिव रघुवीर सिंह भंडारी ने नरेंद्रनगर कोषाधिकारी तन्वी भट्ट को सौंपे कहा कि गत 17 फरवरी को कोषाधिकारी के आदेश से सेवा निवृत्त कर्मचारी मातवर सिंह नेगी को बिना उनकी सहमति से उन्हें गोल्डन कार्ड स्कीम से पृथक कर दिया गया। जिससे संगठन में आक्रोश बना है। उन्होंने कोषाधिकारी से शीघ्र मातवर सिंह के पृथक किए गए गोल्डन कार्ड के आदेश को निरस्त कर उन्हें गोल्डन कार्ड की सुविधा में रखने की मांग की। इस मौके पर काशीराम उनियाल, श्यामलाल थपलियाल, चंद्र मोहन बिजल्वाण, हर्षमणी भट्ट, पूरन सिंह नेगी, हुकुम सिंह नेगी, कृपाल सिंह, होशियार सिंह कैंतुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें