फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-धरासू हाईवे : नगुण में गिरा मलबा नहीं हुआ साफ

Wed, 15 Apr 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे संकरा होने से यात्रियों को होगी दिक्कत, वाहन नहीं हो पा रहे आरपार
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। आपदा के सात माह बाद भी बीआरओ चंबा-धरासू हाईवे पर नगुण में गिरा मलबा साफ नहीं कर पाया। नगुण में हाईवे किनारे मलबा डंप होने से सड़क संकरी बनी है। वहां पर दो वाहन आसानी से एक-दूसरे को पास नहीं दे पा रहे हैं। वाहन चालकों को रुक-रुककर चलना पड़ रहा है।
चारधाम यात्रा शुरू होने में अब तीन दिन का समय शेष रह गया है। चंबा-धरासू हाईवे से भी बड़ी संख्या में चारधाम यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर जाते है। नगुण में हाईवे किनारे मलबा डंप होने से चारधार यात्रा पर जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बीते सितंबर माह में नगुण में पहाड़ी से भूस्खलन के दौरान हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरे थे। बीआरओ ने बोल्डर तो हटा दिए है लेकिन मलबा अब भी भारी मात्रा में वहां हाईवे किनारे पसरा हुआ है। नगुण में भूस्खलन वाले इस क्षेत्र में कई बार बिना बारिश के भी पत्थर और मिट्टी गिरती रहती है।
विज्ञापन

गोजमेर के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद जोशी का कहना है कि भूस्खलन वाले स्थान के ठीक ऊपर पर गोजमेर गांव स्थित है। भूस्खलन रोकने के लिए नगुण में सुरक्षा के उपाय जल्द किया जाना चाहिए। तहसीलदार सुरेश चंद्र भट्ट का कहना है कि हाईवे से मलबा हटाने के लिए डीएम ने समीक्षा बैठक में बीआरओ को निर्देश दिए हैं। बीआरओ ने कई स्थानों से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें