सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह तोमर ने प्रतापनगर विधानसभा के किरगनी रत्नोंगाड़, सुलियाधार, रामगढ़ कांडीखाल, बौंर समेत कई गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी।
सिंचाई सलाहकार बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अतर सिंह तोमर का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की करीब आधा दर्जन नहरें आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थी। उन्होंने नहरों, हौज, गूलों की मरम्मत करवाने की मांग की। कांडीखाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि सरकार और संगठन में समन्वय बनाकर विकास कार्यो को पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राजपाल राणा, जिला पंचायत सदस्य रजनीश, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद नेगी, संदीप रावत, नत्थी सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह राणा, प्रमोद रमोला, ज्योति डबराल, महेश डोभाल, शीशपाल राणा, रमेश तोमर, जसवीर भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद