फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर अमर शहीद श्रीदेव सुमन को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की 106वीं जयंती पर उन्हें जिलेभर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फ्रंट लाइन वर्करों को कोविड बचाव सामग्री बांटी और जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल बांटे।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कहा कि विवि में स्नातक स्तर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व शांति भट्ट ने श्रीदेव सुमन के पैतृक जौल गांव पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चंबा नगर पालिका में में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर को मास्क, सैनिटाइजर और फल वितरित किए। इस मौके पर कुलदीप पंवार, विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, लक्ष्मी रावत मौजूद रहे।
राड्स संस्था ने श्रीदेव सुमन की जयंती पर ग्राम प्रधानों से वर्चुअल मीटिंग कर उनकी समस्या जानी। इस मौके पर प्रधान निविदिता पंवार, अनीता कोठारी, रवि सकलानी, नरेंद्र रावत, जितेंद्र, माया रावत राजेंद्र, रिजवाना, लक्ष्मी खंडवाल, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पंवार, कुंभी बाला भट्ट, जगदीश बडोनी मौजूद रहे।
इधर, चंबा में पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ईओ एसपी जोशी के नेतृत्व में श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभासद रघुवीर, कृष्ण प्रसाद सेमवाल, राजवीर पंवार, ओमप्रकाश तिवारी, पवन सेमवाल, प्रमिला नेगी, बीना तोमर मौजूद रहे।
श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में कुलपति डा. ध्यानी ने श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। ऑन लाइन श्रीदेव सुमन स्मृति व्याख्यान आयोजित की गई। डा. ध्यानी ने कहा कि श्रीदेव सुमन के व्यक्तित्व ओर कृतित्व को स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर डा. मुनिराम सकलानी, सोमवारी लाल सकलानी, प्रभारी कुलसचिव डा. एमएस रावत, उप कुलसचिव डा. खेमराज भट्ट आदि उपस्थित रहे।
जयंती पर अमर शहीद श्रीदेव सुमन को किया याद
उत्तरकाशी। अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती कोविड महामारी के चलते सादगीपूर्ण मनाई गई। हनुमान चौक स्थित शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
श्रीदेव सुमन साहित्य एवं कला स्मृति मंच के तत्वाधान में शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती मनाई गई। यहां गंगोत्री गोमुख से लाए गए गंगाजल से मूर्ति का अभिषेक कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नागेंद्र थपलियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, उमेश बहुगुणा, शैलेंद्र नौटियाल, प्रताप पोखरियाल, डा.कुसुम उनियाल, रविंद्र नौटियाल, अजय पुरी, वीरेंद्र बत्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें