फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग में हिमाचल के रंजीत बने चैंपियन

Sun, 29 Nov 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील साहसिक पर्यटन उत्सव के समापन पर उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से साहसिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के एयरो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के पैराग्लाइडिंग में हिमाचल के रंजीत सिंह चैंपियन रहे। उन्हें 50 हजार की धनराशि का चेक एवं प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही क्याकिंग में अजय, कैनोईंग में करनाल, सेफ्टी क्याक में ऋषि और वीरपाल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय साहसिक पर्यटन उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता के एयरो स्पोर्ट्स पैराग्लाइडिंग में हिमाचल के रंजीत सिंह प्रथम, यशपाल ठाकुर द्वितीय और हीरालाल तृतीय रहे। दो मीटर क्याकिंग में रुड़की के अजय पहले, रोहित दूसरे, उदित तीसरे स्थान पर रहे। कैनोईंग दो सौ मीटर में हरिद्वार के करनाल प्रथम, बादल द्वितीय, विनोद तृतीय रहे।

सेफ्टी क्याक पुरुष वर्ग में ऋषिकेश के ऋषि राणा पहले, रोहित चौहान दूसरे, सहदेव तीसरे रहे। महिला वर्ग में पंजाब की वीरपाल कौर प्रथम, रविंद्रजीत कौर द्वितीय और किरन तृतीय रहे।
विज्ञापन


शिवालिक वाटर एडवेंचर, उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, हिमालय ट्रेवल्स, टिहरी एडवेंचर सोसाइटी, बीएसएफ, गढ़वाल मंडल विकास निगम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से विजेताओं को प्रमाणपत्र व धनराशि के चेक दिए गए।

सचिव पर्यटन शैलेश बगोली ने कहा कि उत्सव के दौरान कुट्ठा से 21 पायलेटों ने पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी। साहसिक खेलों में प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा राज्य के आईटीबीपी, एटीएस, जीएमवीएन, पीआरडी आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर चंबा की ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी, अपर सचिव पर्यटन आशीष जोशी, पर्यटन विकास परिषद के अपर निदेशक एके द्विवेदी, एसडीएम बृजेश तिवारी, टाडा के एसीईओ नमित रमोला, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें