फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर जाकर स्थिति जांचें अधिकारी : अपर सचिव

Thu, 15 Oct 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। लोनिवि के अपर सचिव विनीत कुमार ने टिहरी जिले में हाईवे, स्टेट हाईवे और जिला मार्गों का निरीक्षण किया। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर 10 से अधिक स्थानों पर मरम्मत, पुश्ता निर्माण और पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण सड़कों पर स्वयं आवागमन कर उनकी स्थिति जांचने और जल्द गड्ढा भरान कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुनिकीरेती से चंबा, नई टिहरी जिला मुख्यालय, कोटीकॉलोनी, रिंग रोड, लंबगांव और घनसाली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केएस नेगी ने बताया कि नई टिहरी में नगर पालिका के अधीन आंतरिक मार्गों पर हॉटमिक्स डामरीकरण का काम चल रहा है। वहीं, लोनिवि के स्वामित्व वाली करीब 10 किलोमीटर सड़क की डीपीआर शासन को भेजी गई है।
नटराज-भद्रकाली मार्ग के डामरीकरण के लिए निविदा जारी की गई है। निरीक्षण के दौरान एनएच-34 पर भद्रकाली से खाड़ी तक विभिन्न स्थानों पर सुधार, मरम्मत और पैचवर्क कराने के निर्देश दिए गए। नरेंद्रनगर शहर में सीवर लाइन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल ठीक करने को कहा।
विज्ञापन

अपर सचिव ने डाबरखाल-कुड़ी-मौण, डांडाचली-गजा, नकोट-पांगरखाल, रानीचौरी-बादशाहीथौल, चंबा-कोटीकॉलोनी और त्यूणी-मलेथा हाईवे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों से मलबा हटाने, गड्ढे भरने, पुश्ते बनाने और आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें