फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ज्ञानसू-डोबरा सड़क का डामरीकरण कार्य आठ माह बाद भी नहीं हुआ शुरू

Thu, 15 Oct 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ज्ञानसू, संगवान गांव डोबरा को जोड़ने वाली सड़क का आठ माह बाद भी डामरीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। फरवरी में सड़क के डामरीकरण की यूआरआरडीए ने निविदा जारी की गई थी। डामरीकरण न होने से क्षेत्र के ग्रामीणोें में विभाग के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूआरआरडीए) देहरादून ने चंबा ब्लॉक के ज्ञानसू, संगवान गांव, डोबरा सात किलोमीटर सड़क के प्रथम और दूसरे फेज में सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए 27 फरवरी 2026 को कई अन्य सड़कों के साथ निविदा आमंत्रित की थी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पाटा कुलानंद चमोली, मनोज चमोली, राकेश गुसाईं आदि ने बताया कि विभाग ने उसी दिन कई सड़कों के टेंडर खोल दिए, लेकिन ज्ञानसू-डोबरा सड़क की निविदा आज तक नहीं खोली गई है। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद लोनिवि चंबा ने वर्ष 2014-15 में ज्ञानसू-डोबरा सड़क का निर्माण कार्य करवाया।
विज्ञापन

एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया है। गत कई वर्षों से ग्रामीण सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। गत वर्ष शासन स्तर ने सड़क को लोनिवि से पीएमजीएसवाई चंबा को हस्तांतरित कर दिया। ग्रामीणों को उम्मीद थी अब जल्द ही सड़क डामरीकरण कार्य होगा। यूआआरडीए ने फरवरी माह में सड़क के डामरीकरण की निविदा जारी की लेकिन वह खुल नहीं पाई।
सड़क कच्ची होने के कारण जगह-जगह गड्ढे बने हैं, मलबा और पत्थर भी जमा होने से आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ती है। क्षेत्र का ज्ञानसू स्थानीय बाजार और छात्र-छात्राओं के विद्यालय होने से ग्रामीण रोज जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

फरवरी माह में 84 से अधिक सड़कों के टेंडरों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते कई सड़कों की निविदाएं नहीं खोली गई। 15 दिनों के भीतर शेष सभी सड़क की निविदांए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

मनीष मितल, यूआरआरडीए गढ़वाल चीफ देहरादून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें