फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नगर पंचायत घनसाली और चमियाला के लिए बनेगी पंपिंग योजना

Sun, 31 Dec 2023 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायका करेगी निर्माण, जल्द सरकार और एजेंसी के बीच होगा एमओयू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनसाली (टिहरी)। पेयजल किल्लत से जूझ रहे घनसाली और चमियाला क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। दोनों नगर पंचायत क्षेत्र के लिए जायका (जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी) से पंपिंग योजना निर्माण करने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है जिसका 2024 में सरकार और एजेंसी के बीच एमओयू होगा। घनसाली के लिए 26 करोड़ 35 लाख और चमियाला के लिए 27 करोड़ 15 लाख से पंपिंग योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

घनसाली और चमियाला नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल किल्लत की समस्या बनी है। कई बार पेयजल संकट इतना गहरा जाता है कि वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए वर्ष 2018 में दोनों नगरों के लिए सीएम घोषणा से पेयजल योजना बनाने का प्रस्ताव रखा था। अब सरकार ने जायका के तहत दोनों नगर पंचायत क्षेत्र के लिए पंपिंग योजना की स्वीकृति दे दी है। चमियाला के लिए बालगंगा से जबकि घनसाली के लिए भिलंगना नदी से पेयजल योजना बनाई जाएगी। पंपिंग योजना निर्माण के लिए जल निगम ने इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें