फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने से कम होगा पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलायन आयोग की बैठक में आयोग के सदस्य राम प्रकाश पैन्यूली ने कहा कि पलायन रोकने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर रोजगार देने की व्यवस्था बनानी होगी। कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन से ही आजीविका का संवर्द्धन हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सीता रावत की अध्यक्षता में हुई पलायन आयोग की बैठक में रेखीय विभागों कहा कि कृषि आधारित विभागों ने गांव में प्रवासी और अन्य लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाई है। उसी के अनुरूप कार्य हो रहा है। आयोग के सदस्य पैन्यूली ने कहा कि कृषि, डेयरी उद्योग, बेमौसमी सब्जी, पर्यटन आदि को अपनाकर पलायन को कम किया जा सकता है। बैठक में पहुंचे प्रगतिशील किसानों विजय थपलियाल, विनोद सेमवाल, सुंदरलाल शाह, हीरामणि गौड़, फूलदास आदि ने ब्लॉक मुख्यालय में मृदा परीक्षण प्रमाणिक बीज विक्रय केंद्र, कोल्ड स्टोरेज, सामूहिक चंकबंदी, मौन, मत्स्य पालन आदि विषयों पर आयोग के सदस्य से चर्चा कर क्रियान्वयन करने की मांग रखी। बैठक मे खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन रयाल, बीईओ यशवीर सिंह रावत, रतनमणि गौड़, रूकम पंवार, सुंदर लाल चमोली, रामलाल निराला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें