फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित गांव में जल्द दें सुविधाएं : उनियाल

विज्ञापन
नरेंद्रनगर के मंज्याड़ी गांव में आपदा प्रभावितों का हालचाल जानते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण कर प्रभावितों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित गांवों के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को खोलने, पेयजल, सार्वजनिक पैदल रास्तों की मरम्मत और मुआवजा भुगतान के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश के कारण नरेंद्रनगर ब्लॉक के दोगी और धमांस्यू पट्टी के गांवों में आपदा ने तबाही मचाई थी, जिससे कई घरों में मलबा घुस गया था। जबकि कई हेक्टेयर कृषि भूमि, सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान हुआ था। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित गांव तिमली, मंज्याड़ी, बबलियाणा, सबल गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मलबे और भूस्खलन से बंद सड़क को खोलने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल भंडारी, एसडीएम युक्ता मिश्र, लोनिवि के ईई मो. आरिफ खान, विक्रम सिंह, देवेंद्र भंडारी, रमेश पंवार, मनीष डिमरी, सौरभ राणा, उम्मेद सिंह, राकेश पांडे, गजेंद्र राणा, बलवीर पंवार, हरीश पंवार, सुदामा, रमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें