नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 44 संगठनों से जुड़ी संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन 33वें दिन भी जारी रहा।
शनिवार को गणेश चौक बौराड़ी में देवेंद्र नौडियाल और अमित पंत क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं भाजपा नेता जीतराम भट्ट, कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी लखवीर चौहान, समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, राहुल बुटोला, जितेंद्र सिंह रावत और सभासद नवीन सेमवाल सत्याग्रह पर बैठे।
धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार से मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए शासनादेश जारी करने और जिला अस्पताल बौराड़ी को मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनाने की मांग दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 44 संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। संवाद