फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर रमोलगांव के पास तत्काल किए जाए सुरक्षात्मक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के चंबा से कंडीसौड़, रामोलगांव तक आलवेदर रोड से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रमोलगांव के पास भूस्खलन प्रभावित स्थान पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य करने, सड़क कटिंग का मलबा और बोल्डरों को निरंतर साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने हाईवे पर हो रहे ऑल वेदर रोड के कार्यों का राजस्व, वन, बीआरओ समेत कार्यदायी संस्थाओं के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क कटिंग का मलबा डंपिंग जोन पर ही डालने, भूस्खलन से प्रभावित रमोलागांव समेत अन्य स्थानों पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य करने, सड़कों पर चेतावनी बोर्ड लगवाने, सुरक्षा दीवार बढ़ाने, लेबर को हेलमेट पहनने, स्यांसू में स्कूल जाने वाले रास्ते की मरम्मत, सड़कों से मलबा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएलएओ को मुआवजा भुगतान के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर रुके हुए कटिंग कार्यों शुरू करवाने, कमांद में सड़क का डामरीकरण करने को भी कहा। उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान स्यांसू में जिन परिवारों के घर टूटे हैं, उन्हें किराया भुगतान किया जाए। इस मौके पर एसडीएम अपूर्वा सिंह, रेंज अधिकारी आशीष डिमरी, बीआरओ के डीपी डोरा, अखलेश बहादुर, संदीप भाटिया, बलराम सेनापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें