फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी लेक फेस्टिवल 18 से 20 दिसंबर तक कराने का प्रस्ताव

Tue, 03 Nov 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में टिहरी झील महोत्सव 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। महोत्सव का उद्घाटन और समापन कार्यक्रम नई टिहरी में कराने और स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, डीएम नितिका खंडेलवाल और सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित पालिकाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के बीच टिहरी लेक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। महोत्सव 18,19 और 20 दिसंबर को आयोजित करने पर विचार किया गया।
टिहरी विधायक और पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि झील महोत्सव का उद्घाटन और समापन कार्यक्रम जिला मुख्यालय में कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। घनसाली विधायक ने मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्र के वादकों की प्रतियोगिता कराने, चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने, प्रतापनगर प्रमुख मनीषा पंवार ने महिलाओं को अवसर देने और कीर्तिनगर की प्रमुख अंचला खंडेलवाल ने काष्ठ कला और हस्तशिल्पियों को भी आमंत्रित करने को कहा।
विज्ञापन

मेले को विधानसभा स्तर से जोड़ने के लिए घनसाली में मास्रताल ट्रेक, धनोल्टी में एमटीबी राइड, नागटिब्बा ट्रैकिंग, पीड़ी पर्वत ट्रैकिंग, देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर भ्रमण, गंगा आरती, रॉक क्लाइंबिंग और नरेंद्रनगर में बर्ड वॉचिंग कराने का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें