फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रो. बौड़ाई को मिली योजना एवं विकास समिति की कमान

Wed, 09 Jul 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत ढांचे के समग्र विकास के लिए विश्वविद्यालय योजना एवं विकास समिति का गठन किया गया है। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन




विवि की इस उच्चस्तरीय समिति में प्रो. प्रभाकर बडोनी, प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो. महेंद्र बाबू और डॉ. विजयकांत पुरोहित को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके अलावा विवि के वित्त अधिकारी और ईई पदेन सदस्य होंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. बौड़ाई ने बताया कि समिति राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कार्य करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षिक, वित्तीय व संरचनात्मक विकास के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करेगी। यह योजना मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें