फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल घियाकोटी बना मॉडल स्कूल

Sun, 24 Jan 2016 06:24 PM IST
नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों में घटती छात्र संख्या वाले शिक्षकों के लिए जौनपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल घियाकोटी के शिक्षक अजयपाल सिंह नेगी ने कड़ी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से मॉडल स्कूल बनाकर एक मिसाल पेश की है। स्कूल को स्वच्छता के लिए प्रदेश में जहां दूसरा स्थान मिला है, वहीं किसी अंग्रेजी स्कूल से बेहतर पढ़ाई से हर अभिभावक ऐसे स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन

लालुर पट्टी में घियाकोटि राजकीय प्राथमिक स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने में वहां तैनात शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। ऐसा नहीं है कि उन्हें अन्य स्कूलों से ज्यादा सरकारी मदद दी गई हो। उन्होंने अपने ही प्रयासों से स्कूल को स्वच्छता में जिले में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान दिलाया है। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ से 80 किमी दूर घियाकोटि प्राथमिक स्कूल शहर के किसी अंग्रेजी स्कूल से बेहतर हैं। वहां कार्यरत प्रधानाध्यापक अजयपाल ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत से स्कूल मॉडल स्कूल तैयार किया है। स्कूल में जहां हर बच्चा शौचालय का उपयोग करता है, वहीं छात्र-छात्राएं बाकायदा डाइनिंग टेबल पर मिड-डे मील का खाना खाते हैं। स्कूल में कंप्यूटर, पुस्तकालय और संगीत सीखने की सुविधाएं हैं। स्कूल में शिक्षक-छात्रों का संवाद माइक से होता है। छात्रों के लिए डेस्क पर माइक की व्यवस्था की गई है। स्कूल में खेल मैदान भी है। वर्ष 1969 में खोले गए स्कूल में 33 छात्र-छात्राएं हैं।


घियाकोटी स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य ने बेहतर प्रयास किए हैं। अन्य शिक्षकों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्लॉक में ऐसे और उत्कृष्ट स्कूल बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशवीर सिंह रावत, उपखंड शिक्षाधिकारी थत्यूड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें