फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या के आधार पर पेयजल की बढ़ती मांग का आकलन प्रस्तुत करें : डीएम

Fri, 16 Jan 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंख्या के आधार पर पेयजल की बढ़ती मांग का आकलन प्रस्तुत करें
विज्ञापन

भंडारण क्षमता बढ़ाने और भूजल पुनर्भरण संरचनाएं विकसित करने की सलाह
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसंख्या के आधार पर पेयजल की बढ़ती मांग का आकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बढ़ती जनसंख्या के लिए भी अलग से प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि तकनीकी परीक्षण के लिए एक समिति गठित कर उसकी संस्तुति के बाद प्रकरण को जिला जल व स्वच्छता मिशन के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

इस मौके पर जल जीवन मिशन में 14 ग्रामों की पेयजल योजनाओं के पुनर्जीवन की जानकारी दी गई। प्रस्तुतीकरण में ग्रामवार वर्तमान जल स्रोतों की स्थिति, मौजूदा जलापूर्ति प्रणालियों में सुधार, गदेरों का सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण, भंडारण क्षमता बढ़ाने, मशीनरी कार्य अपग्रेड करने, क्लोरीनेशन सिस्टम, भूजल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण आदि प्रस्तावित कार्यों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रस्तावित नलकूप स्थलों पर रेसिस्टिविटी सर्वे के लिए चयनित स्थानों की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में हंस फाउंडेशन की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों और प्राप्त शिकायतों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्य पूरा करने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम संदीप कश्यप, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान वीसी रमोला, ईई पेयजल निगम चंबा केएन सेमवाल, ईई प्रशांत भारद्वाज, ईई देवप्रयाग नरेश पाल सिंह, अनूप कुमार ड्यूंडी, एडीपीआरओ ऋषिराम उनियाल, यूटीडीबी से काशीनाथ, आशीष और अनिरुद्ध आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें