नरेन्द्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर में 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का डीएम नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्रवेता चौबे ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
नरेंद्रनगर में आगामी 11 से 19 अक्तूबर तक संचालित होने वाले कुंजापुरी मेले की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने झंडारोहण स्थल, झांकियों के लिए निर्धारित जगहों, स्टॉल लगाने, मंच आदि जगहों वाले स्थानों का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल उपलब्ध करने को कहा।
मेले स्थल पर बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के अधिकारियों निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस, फायर और इलेक्ट्रिकल टीम को गठित कर सेफ्टी ऑडिट करने को कहा। मेले से पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं की खामियों का परीक्षण कर समय रहते उन्हें दूर करने को कहा। मेले में अधिक भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकासी द्वार की उचित व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर नरेंद्रनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, ईई कमल सिंह, ईओ आलम सिंह, एसएचओ देशराज शर्मा, साकेत बिजल्वाण, सचिन भंडारी आदि मौजूद थे।