फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूगी-बूगी शो में प्रज्ञा ग्रुप ने मारी बाजी

Wed, 06 Jan 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराधाकृष्ण समिति की ओर से आयोजित बूगी-बूगी शो में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी गीतों पर एकल एवं सामूहिक नृत्य पेश किए। इस मौके पर निर्धन बच्चों एवं ग्रामीणों को कंबल भी बांटे गए। बूगी-बूगी शो सामूहिक में प्रज्ञा ग्रुप ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रेस क्लब में आयोजित बूगी-बूगी शो का प्रतापनगर के विधायक व संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहिए। बुगी-बुगी शो एकल में अंजलि बिष्ट प्रथम, प्रज्ञा थपलियाल द्वितीय, संजय ठाकुर तृतीय रहा।

सामूहिक में प्रज्ञा ग्रुप ने मैने राम रत्नधन पायो की शानदार प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अंजलि बिजल्वाण ने गढ़वाली गीत सुणजा बात मेरी हां, विवेक शाह ने सुनी आंखों में अभी भी उम्मीद लगाए बैठा सहित प्रिया बहुगुणा, संजना, परी सहित कई बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन



इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ज्योति डोभाल, निर्णायक डा. विकास फोंदणी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गोपाल चमोली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, दर्शन डोभाल, खुशी लाल, अनिल खंडूड़ी, नित्यानंद डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें