फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण

Wed, 06 Jan 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने उपली रमोली में स्थित सेम नागराजा मंदिर के समीप सिदुआ और विदुआ पेयजल स्रोत के पास वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मंदिर का निर्माण ध्वस्त किया है।
विज्ञापन


सेम नागराजा मंदिर समिति के प्रबंधक सुंदर सिंह पोखरियाल, अध्यक्ष सुरेश चंद रमोला, भीम सिंह, कनकपाल सिंह, नागेंद्र सिंह और महावीर सिंह वन विभाग को मुखेम गांव निवासी राजेंद्र सेमवाल के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि वह वन भूमि पर मंदिर निर्माण कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर बनाए जा रहे मंदिर का निर्माण ध्वस्त कर दिया। वन दरोगा बीडी आर्य ने बताया शिकायत मिलने पर मौके पर गई टीम ने निर्माण ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें