फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कबड्डी और खो-खो में जीत के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Sun, 17 Nov 2024 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। राजकीय इंटर घुमेटीधार में आयोजित ब्लॉकस्तरीय खेल महाकुंभ की क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दल्ला और बालिका वर्ग में थाती की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

अंडर-16 बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में कोठियाडा का आयुष प्रथम, देवट का संदीप द्वितीय और थाती का अभिषेक तृतीय रहा। बालिका वर्ग में पटागली की अधीक्षा प्रथम, दुतिया की मनीषा द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। बालक वर्ग की कबड्डी में पटगाली प्रथम, खीरबेल द्वितीय और कोठियाडा की टीम तृतीय रही।
खो-खो बालक वर्ग में दल्ला प्रथम, थाती द्वितीय व देवट तृतीय रही। बालिका वर्ग खो खो में थाती प्रथम, पटगाली द्वितीय व जाख तृतीय रहे। प्रतियोगिता का समापन आज सोमवार को होगा। इस अवसर पर उपेंद्र मैठानी, लोकेंद्र रावत, जसपाल मियां, संजय लिंगवाल, प्रकाश रावत, दिनेश सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें