नई टिहरी के कांगुड़ा में स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम पीके धमाका क्?
- फोटो : NEW TEHRI
थौलधार ब्लॉक के सिद्धपीठ कांगुड़ा-मैंडखाल में पूर्व मंत्री स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पीके धमाका क्लब कौशल की टीम विजेता रही। जय सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। आशीष रावत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन अवसर पर विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
रविवार को स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोल्डन क्लब इडियान और पीके धमाका क्लब कौशल के बीच खेला गया। गोल्डन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए। मनीष ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। पीके धमाका क्लब कौशल की ओर से अंकित ने तीन ओवर में हैट्रिक लेते हुए कुल चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कौशल की टीम ने नौ ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से जय सिंह ने 20 गेदों मे 77 रन की तेज पारी खेली। विजेता टीम को मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत और मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभय रावत ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजक रोहित रावत, प्रीतम रावत, अरविंद भंडारी, महेश रावत, प्रदीप भंडारी, महावीर रावत, देपेंद्र कोश्यारी, बीडीओ विनोद रावत, चरणजीत अरोड़ा, भगवती थपलियाल प्रताप भंडारी, बिजेंद्र रमोला मौजूद रहे।