फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में दीनगांव की ए टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपली रमोली पट्टी के दीनगांव में रविवार से भैरव देवता क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच दीनगांव की ए और बी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें दीनगांव की ए टीम तीन रन से विजयी रही। टॉस जीतकर दीनगांव की ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी टीम के सभी खिलाड़ी 14 ओवर में 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए आवश्यक है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश कैंतुरा व संयोजक सुमन राणा ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। इस मौके पर कृष्णा राणा, धनपाल राणा, सत्ये सिंह राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें