फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने किया खिताब पर कब्जा

Sat, 17 Jan 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में टिहरी को 2-1 हराया, अल्मोड़ा को हराकर तृतीय स्थान पर रहा देहरादून
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ आयोजन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय धर्मानंद उनियाल मेमोरियल राज्य स्तरीय अंडर- 17 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ ने टिहरी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बालक वर्ग की अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि जुनून और जोश के साथ कोई भी प्रतियोगिता जीती जा सकती है। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेलों में और बेहतर प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि फाइनल मुकाबले से पहले तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में देहरादून की टीम ने अल्मोड़ा को 2-1 से हराया। फाइनल मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। मेजबान टिहरी और पिथौरागढ़ के बीच खेले गए फाइनल मैच में पिथौरागढ़ ने टिहरी को कड़ी टक्कर देते हुए 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
खेल अधिकारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में रुपिन यादव, राहुल यादव, मुनीर सुल्तान, दीपक, रवि और सचिन शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन, पूर्व सैन्य अधिकारी डीपी रतूड़ी, खेल समन्वयक सुरेंद्र चौधरी, राजू भारती, महेश पालीवाल, सुरेश बिजल्वाण, डीएस चौहान, वाहिद अहमद, सनत कुमार आदि मौजूद थे। महेेश गुसाईं ने संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें