फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कद्दूखाल में पार्किंग निर्माण की बाट जोह रहे लोग

Thu, 16 Jan 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कद्दूखाल में पार्किंग निर्माण नहीं होने की समस्या लंबे समय से व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए सिरदर्द बनी है। सुरकंडा देवी मंदिर, काणाताल और धनोल्टी जैसे पर्यटन स्थलों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या ने पार्किंग के अभाव की समस्या को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन

सुरकंडा देवी मंदिर में 2022 से रोपवे की सुविधा शुरू होने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन कद्दूखाल में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारियों और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन यातायात को बाधित करते हैं, जिससे यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ता है।
स्थानीय लोगों की मांग पर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि थत्यूड़ ने कद्दूखाल में तीन मंजिला पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर तीन माह पूर्व प्रशासन को भेजा है। पार्किंग में एक समय में 106 छोटे-बड़े वाहन खड़े हो सकेंगे। पिछले सप्ताह सुरकंडा मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख मंदिर समिति, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

सीएम ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिससे स्थानीय लोगों को उम्मीद बंधी है कि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि शासन से कब पार्किंग के लिए बजट स्वीकृत होता है और कब निर्माण कार्य शुरू होता है।


कद्दूखाल में तीन मंजिला पार्किंग बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। इस वित्तीय वर्ष में बजट मिलने की उम्मीद है। पार्किंग निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन

-सोनू कुमार, ईई, लोनिवि थत्यूड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें