फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीएस कॉलेज लक्सर का परीक्षा केंद्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को विवि ने हरिद्वार और रुड़की के कई परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण के साथ ही कंट्रोल रूम से खुफिया तरीके से परीक्षार्थियों पर निगरानी की। इस दौरान कुलपति ने दो कॉलेजों के भौतिक संसाधन मानक अनुसार नहीं पाए जाने पर उनकी मान्यता की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि पीडीडीएस कॉलेज लक्सर का परीक्षा केंद्र निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी और परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की के दर्जनभर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रुड़की में सीसीटीवी के सही ढंग से कार्य नहीं करने पर कुलपति ने कड़ा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में गलती पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एपेक्स इंस्टीट्यूट लंढौरा में परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए बनाया गया सीसीटीवी कक्ष खाली पाया गया। इस पर कुलपति ने सीसीटीवी कक्ष में एक व्यक्ति को निगरानी के लिए बैठाने के आदेश दिए। हिमगिरी डिग्री कालेज लंढौरा व हर्ष रामकली डिग्री कालेज लक्सर में उत्तर पुस्तिकाओं का रख रखाव सही नहीं पाया गया। पीडीडीएस कालेज लक्सर में अनियमिताएं पाए जाने पर परीक्षा केंद्र को निरस्त करने के आदेश दिए गए। केआईटी कालेज और आरबीएस डिग्री कालेज रुड़की का भवन मानक अनुसार नहीं पाए जाने पर दोनों कालेजों की मान्यता की जांच के आदेश दिए गए हैं। कुलपति ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कालेज के भौतिक संस्थान भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें