लंबगांव/टिहरी। प्रतापनगर के लंबगांव चौंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सुविधा लोगों मिलने लगी है। सीएचसी में एक्सरे सेवाएं शुरू करने लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे।
प्रतापनगर के लंबगांव सीएचसी चौंड में एक्सरे सेवा शुरु होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। प्रतापनगर ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉ़ कुलभूषण त्यागी ने बताया कि शनिवार को एक्सरे मशीन की टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग सफल रहने के बाद अस्पताल में एक्सरे सेवा विधिवत रूप से शुरू की गई है। बताया सभी कार्य दिवस पर मरीजों के लिए एक्सरे की सेवा उपलब्ध रहेगी।
डॉ़ त्यागी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोराना काल के दौरान एक्सरे मशीन आई थी, लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन नहीं होने कारण मशीन लंबे समय तक बंद पड़ी रहने के कारण उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। नई एक्सरे मशीन आने के बाद मरीजों को सीएचसी में सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। सीएचसी में एक्सरे सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को टिहरी और उत्तरकाशी नहीं जाना पड़ेगा।
गत 28 सितंबर को सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने सीएचसी चौंड का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान चौंड में एक्सरे की सुविधा न होने की लोगों ने सीएमओ एक्सरे सेवा शुरू करने की मांग की थी।