फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सुरंग के लिए ली गई जमीन का जल्द भुगतान करे बीआरओ

Mon, 07 Oct 2024 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जनता मिलन कार्यक्रम में पुनर्वास, बीआरओ, शिक्षा, श्रम विभाग, सड़क और समाज कल्याण से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई। लोगों की समस्याएं सुनते हुए सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आए चंबा ब्लाॅक के ग्राम मठियाण गांव निवासी बिरेंद्र दत्त और रमेश दत्त ने चंबा में सुरंग के लिए बीआरओ की ओर से अर्जित की गई मठियाण गांव की जमीन का प्रतिकर भुगतान दिलाने की मांग की। चोपड़ियाल गांव की मधुबाला पुंडीर और शुभम पुंडीर ने बताया कि आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि में सुधार नहीं हो पा रहा है।
मामले में एसडीएम टिहरी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। प्रतापनगर ब्लाक में ग्राम गैरी राजपूतों की के राम सिंह ने बताया कि सिरखोली-गोदड़ी सड़क निर्माण के कारण उनके घर की सुरक्षा दीवार टूट गई है, जबकि शौचालय और आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सीडीओ ने ईई लोनिवि बौराड़ी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

घनसाली में जीआईसी नौल बासर के पीटीए अध्यक्ष मनोज ने काॅलेज में किचन बनाने की मांग की। प्रतापनगर में कुड़ी भदूरा निवासी जीत सिंह ने बाड़खेत नामे तोक में खेती की सिंचाई के लिए टैंक बनाने की मांग की। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने 26 शिकायतें दर्ज कराई। एडीएम केके मिश्रा ने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पीडी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डा. श्याम विजय, डीएसओ मनोज डोभाल, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, एआरटीओ सत्येंद्र राज, ईई जल निगम केएन सेमवाल और जल संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें